शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र में विभिन्न कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। विश्वविद्यालय ने सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर सभी कार्यक्रमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ाई है। राजकीय महाविद्यालय संजौली स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 1101 की समन्वयक डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर है। (केवल प्रमाणपत्र एवं सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई है।