आरवीएन स्कूल ददाहू में विदाई समारोह में मिस फेयरवेल को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संवाद
आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में आयोजित हुआ विदाई समारोह
ददाहू (सिरमौर)। आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अदिति सिंह को मिस फेयरवेल और अनुराग शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा तमन्ना को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इस दौरान 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को मजाकिया टाइटल देकर सम्मानित भी किया और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। स्कूल प्रबंधक और निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य बृजेश ठाकुर ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद