फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को चार दिन की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी को चार दिन की रिमांड
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। युवती की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य उर्फ लवली को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि पबियाना निवासी आदित्य उर्फ लवली व मृतक अंजली आपस में परिचित थे और दोनों सनौरा में रविवार को एक साथ देखे गए थे। पुलिस ने आदित्य उर्फ लवली को सराहां के पास हत्या के 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सोमवार को सफलता हासिल की।
विज्ञापन


उसे मंगलवार अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने चार दिनों का पुलिस रिमांड मांगा था, जिसे अदालत ने स्वीकार किया। पुलिस इन चार दिनों में हत्या के कारण को जानने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


ये हत्या प्रेम प्रसंग में अनबन के कारण हुई या कोई अन्य कारण रहा, उसके साथ हत्या में कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं है, ऐसी सब बातों को जानने का प्रयास पुलिस करेगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें