फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यमुना टोल बैरियर के पास युवक से 6.12 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यमुना टोल बैरियर पर एक युवक से 6.12 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम यमुना टोल बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 6.12 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान सोहन निवासी फूलपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें