फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई के गंगटोली के समीप खाई में लुढ़की पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल के गंगटोली के निकट बांबल संपर्क सड़क पर बुधवार रात पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर मौत हो गई। शिलाई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार शिलाई निवासी चंद्रमोहन तोमर (24) पुत्र जगत सिंह तोमर पिकअप में बांबल गांव में संपन्न हुई शादी के सामान लेने पहुंचा था। बांबल गांव से शादी का सामान लेकर देर रात वह वापस बांबल से कांडो-लाणी के लिए अकेले ही रवाना हुआ। इसी बीच बंबल से लगभग एक किलोमीटर दूर जाते ही गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात लगभग साढ़े 10 बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जबकि वाहन चालक को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर खाई में मृत हालत में पाया। इसकी जानकारी शिलाई पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। उधर, एसडीएम शिलाई हर्ष अमरिंदर नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें