आईटीआई छात्रों को दिलाई मतदान की शपथ
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई नाहन में मंगलवार को शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीआई के सभी प्रशिक्षुओं को लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। सभी प्रशिक्षुओं ने लोस चुनाव में मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य सीके कौशिक, समूह अनुदेशक अशरफ अली, नोडल अधिकारी कुलदीप शर्मा, संस्थान के सभी अनुदेशक और कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।