फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो, सुन लो क्या कहती है साई मैया.., ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सुन लो, सुन लो क्या कहती है साईं मैया...’
विज्ञापन

नाहन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने साईं हॉल में अभिभावक और बाल विकास गुरु संपर्क सभा का आयोजन किया। साईं बाल विकास की स्वर्ण जयंती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाल विकास के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां दीं। पूर्व बाल विकास संयोजिका शीला जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बाल विकास गुरु निरुपमा जोशी ने बाल विकास की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्लोक और गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें सुन लो, सुन लो क्या कहती है साईं मैय्या.., गीत ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर रमा शर्मा, उपासना, प्रभव और सौम्या ने लोगों से अपने बच्चों को बाल विकास कक्षाओं में भेजने का आह्वान किया। डॉ. सुरेश जोशी और प्रो. रवि ने नाहन बाल विकास कार्यक्रम की सराहना की। अंत में भक्तजनों ने ओ साईं मां वी लव यू.., गीत पेश कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में साईं समिति के कन्वीनर कृष्ण सोहल, कृष्ण गौड़, पराशर सहित समिति के सभी सदस्य और भारी संख्या में गण्यमान्य लोग एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें