फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेचर पार्क को आमवाला तक बनाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र में आमवाला-सैनवाला पंचायत के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंगनीवाला बीट में बनाए जा रहे नेचर पार्क के लिए लोगों ने विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया है। ग्रामीणों ने इस नेचर पार्क को आमवाला गांव तक बढ़ाने की भी मांग उठाई है। आमवाला सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक तोमर, महिला मंडल प्रधान आमवाला सरोज देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमला देवी, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, मास्टर रणवीर सिंह, सूबेदार लज्जाराम, रामेश्वर सिंह आदि ने कहा कि नेचर पार्क बनने से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को पंख लगेंगे। इसका पूरा श्रेय विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की दूरगामी सोच को जाता है। उन्होंने बताया कि आमवाला के निकट कंगनीवाला बीट में 360 बीघा में डेढ़ करोड़ की लागत से नेचर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क में गार्डन, झूले, बैंच और कैफेटेरिया का निर्माण किया जाएगा। गार्डन में लगे आकर्षक फूलों के पौधे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस नेचर पार्क में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब आदि के लोग शिरकत करेंगे। उनकी सुविधा के लिए ई रिक्शा भी चलाया जाएगा। इन सबसे स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। यही नहीं, उत्तर भारत में इस क्षेत्र की अलग पहचान भी बनेगी। उन्होंने कहा कि इस पार्क को आमवाला तक विकसित किया जाना चाहिए। वर्तमान में जहां तक इस पार्क को बनाया जा रहा है, उससे आमवाला महज दो सौ से ढाई सौ मीटर की दूरी पर है। यदि इस नेचर पार्क की सीमा को आमवाला के मुख्य बस स्टाफ तक बढ़ा दिया जाता है तो इसका लाभ आमवाला के लोगों को सीधा होगा। यहां के युवाओं को भी रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से नेचर पार्क को आमवाला तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें