फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में सिरमौर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में सिरमौर प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन

निर्मित किए सर्वाधिक 328 मकान, 374 रखा है लक्ष्य
शेष मकानों के निर्माण में तेजी लाएं अधिकारी: एडीसी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धन परिवारों के 328 मकानों का निर्माण पूरा कर जिला सिरमौर ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया गया है। योजना के तहत 374 आवासों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। शेष मकानों का निर्माण प्रगति पर है, जिसे समयबद्ध पूर्ण कर दिया जाएगा। जिला ग्रामीण अभिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी आदित्य नेगी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत लाभार्थी को एक लाख 30 हजार रुपये की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। भारत सरकार की ओर से करवाए गए सर्वेक्षण के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब साढ़े 13 हजार पात्र परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने मनरेगा की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में चालू वित्त वर्ष के दौरान मनरेगा कार्यक्रम के तहत 41 करोड़ की राशि व्यय करके 12 लाख कार्यदिवस अर्जित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में 41 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। जिले में मनरेगा कार्यक्रम के तहत कुल 84 हजार कार्ड होल्डर हैं, जिन्हें मांग के आधार पर अपनी ही पंचायत में 120 दिन का वैकल्पिक रोजगार सुनिश्चित किया जा रहा है और मनरेगा कार्यक्रम के तहत जिला में कुल सात हजार विकास कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं। 2767 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और शेष विकास कार्यों का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिले में 74 करोड़ रुपये की परियोजना क्रियान्वित की जा रही है जिनमें से 32 करोड़ की राशि ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा के प्रबंधन पर खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला के पांच विकास खंड राजगढ़, शिलाई, संगड़ाह, नाहन और पांवटा की 94 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 93 करोड़ रुपये की दस परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। एडीसी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत क्रियान्वित किए जा रहे विकास कार्यों में तीव्रता लाकर समयबद्ध पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा सहित जिले में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें