फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर निकली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन से उपायुक्त ललित जैन के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कर्मचारियों और पर्यावरण समिति के सदस्यों ने भाग लिया। प्रभात फेरी शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) स्कूल से हिंदू आश्रम, बड़ा चौक, गुनुघाट और मालरोड होते हुए चौगान मैदान में संपन्न हुई। प्रभात फेरी में लोगों ने महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए। साथ ही रामधुन और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना डाला। इससे पहले उपायुक्त ललित जैन सहित अधिकारियों ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डीसी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। डीसी ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कुष्ठ रोगियों को गर्म वस्त्र तथा फल भी बांटे। इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा उमेश बहुगुणा, बीडीओ नाहन अनूप शर्मा, अध्यक्ष पर्यावरण समिति नाहन डॉ. सुरेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें