फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास मीटर दौड़ में शिल्पा और अमनदीप अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड नाहन की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में वीरवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया। छात्राओं की पचास मीटर दौड़ में थाना कसोगा की शिल्पा ने पहला, जमटा की महक ने दूसरा, जबकि बनकला की शहनाज से तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में नाहन के अमनदीप पहले स्थान पर रहे। जमटा के नीरज दूसरे और नाहन के तरणजीत तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में जमटा की कृतिका प्रथम, थाना कसोगा की नीतिका द्वितीय और बनकला की शहनाज तृतीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग में जमटा के मोहित, बनकला के जतिन, जमटा के शुभम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। प्रबंधक सचिव अरुण पासी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा खंड नाहन के चार जोन से 155 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू कौशल, शिक्षा उपनिदेशक उमेश बहुगुणा, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, रेणुका मंडल के अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, बलवीर सिंह चौहान, बिरला पंचायत के प्रधान सुनील शर्मा, रामेश्वर शर्मा और भागीरथ ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें