फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयगति रूकने से चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के तहत मोगीनंद क्षेत्र में एक ट्रक चालक की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिशम सिंह (42) पुत्र पुन्नाराम, गांव भूड़, रायपुर रानी (पंचकूला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिशम सिंह मोगीनंद में एक औद्योगिक इकाई से माल भरने आया था। माल भरने के बाद वह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके दस्तावेज बनने का इंतजार कर रहा था कि अचानक उसे दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के लोगों ने माल के बिल देने के लिए जब उसे फोन लगाया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद लोगों ने उसे देखा तो वह गाड़ी में अचेत पड़ा मिला। कालाअंब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। उधर, डीएसपी बवीता राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें