दलीप भारद्वाज हवलदार से बने लेफ्टिनेंट
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू तहसील के बिरला गांव के दलीप भारद्वाज ने सेना में लेफ्टिनेंट बनने में सफलता हासिल की है। उनके लेफ्टिनेंट बनने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दलीप भारद्वाज पुत्र रमेश भारद्वाज सेना में पहले ही हवलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने अब सेना का कमीशन निकाला है, जिसके चलते वह लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में उनके परिजनों ने भी भाग लिया।