फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइनों पर गिरे पेड़, दर्जनों गांवों में बत्ती गुल

विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। तीन दिन से रुक-रुककर जारी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। धारटीधार के बाइला और पुरुवाला क्षेत्र में बिजली लाइनों पर पेड़ टूट कर गिर गए। इन क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। लगातार बारिश के बावजूद बिजली बोर्ड के कर्मियों ने एनएच-07 पर क्षतिग्रस्त बिजली लाइन और पोल का मरम्मत कार्य जारी रखा है। भारी बारिश के चलते शुक्रवार की रात एनएच-07 पर माजरा पेट्रोल पंप और टोकियों गांव के समीप दो पेड़ गिरने से तीन बिजली के पोल और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अशोकेंद्र कश्यप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने पहले माजरा पेट्रोल पंप के समीप लाइन दुरुस्त की। उसके बाद टोकियों बिजली लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे। टोकियों में पोल क्षतिग्रस्त होने पर माजरा, मिश्रवाला, क्यारदा, अमरगड़, पुरुवाला, पिपलीवाला, जगतपुर से बाता मंडी तक कई घंटे तक बिजली गुल रही। गिरिनगर से धारटीधार क्षेत्र की लाइन में भी चार पेड़ बिजली की लाइन पर टूट कर गिर गए। इससे बाइला में लाइन में ब्लास्ट हुआ। बारिश होने के कारण गातू, बाड़थल और कोल्हाड़ी लाइन को दुरुस्त करने में बोर्ड कर्मियों को दिक्कतें आईं। दूरदराज पंचायत पल्होड़ी की लाइनों पर भी पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। उधर, अधिशासी अभियंता पांवटा डीएस ठाकुर ने बताया कि पांवटा मंडल के धारटीधार-बाइला, पल्होड़ी और पुरुवाला के क्षेत्रों में बारिश से पेड़ टूट कर लाइनों पर गिर गए हैं। करीब आधा दर्जन बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि कुछ स्थलों पर लगातार बारिश होने से लाइनें दुरुस्त करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें