फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई में नौजवान सभा का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई में नौजवान सभा का क्रमिक अनशन जारी
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई की ज्वलंत मांगों को लेकर नौजवान सभा की क्रमिक हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। शुक्रवार को छाजूराम देवनल और पवन कुमार भगनाड़ी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। नौजवान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय धामटा और सीटू के जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि क्रमिक हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र हमेशा से ही राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। पानी, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सड़कों की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। राजनीतिक दलों के नेताओं को केवल चुनाव के दौरान ही क्षेत्र की जनता का ख्याल आता है। चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। शिलाई में एसडीएम कार्यालय को खुले कई वर्ष हो गए हैं लेकिन, जमीन की निशानदेही और तकसीम के लिए कागजातों को लेने पांवटा जाना पड़ता है। शिलाई में वाहनों को पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइट वर्षों से बंद पड़ी हैं। शिलाई में स्वास्थ्य सुविधा चरमरा गई हैं। शिलाई अस्पताल बिना स्टाफ के केवल रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें