फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना पंचायत में 4

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना पंचायत में 48 घंटे बाद आपूर्ति बहाल
विज्ञापन

बिजली के लंबे कटों ने बेहाल किए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के तहत आने वाले दर्जनों गांवों के लोगों को एक सप्ताह से अधिक समय से बिजली की आंखमिचौनी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में विद्युत बोर्ड के प्रति रोष है। लुधियाना पंचायत के तहत आने वाले करीब आधा दर्जन गांवों में करीब 48 घंटे ब्लैक आउट रहा। भावण गांव के दीपराम शर्मा, सुनील कृष्ण आदि ने बताया कि उनकी पंचायत में बीते दो दिन से बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को दो राते अंधेरे में गुजारनी पड़ीं। लोगों का कहना है कि वैसे तो क्षेत्र में आए दिन बिजली की आंखमिचौनी चली रहती है। हल्की बरसात या हवाएं चलने पर तो बिजली का गुल होना आम बात है। उपमंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां बिजली का इस तरह बार-बार जाना विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। एक घंटे के अंतराल में दर्जनों बार बिजली कट लग रहे हैं। इन दिनों क्षेत्र में शादियों का दौर जारी है। बिजली जाने से समारोह का सारा मजा किरकिरा हो रहा है। कई लोग किराये पर जनरेटर लाकर शादी समारोह करवा रहे हैं लेकिन, जनरेटर से शादी समारोह पर अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। बिजली जाने पर जब विद्युत बोर्ड से शिकायत की जाती है तो जवाब मिलता है कि वह लाइन को दुरुस्त कर रहे हैं। जबकि, कई बार घंटों भी बिजली बहाल नहीं की जाती। दिन में लग रहे अघोषित कटों के कारण सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके चलते सरकारी कार्यालयों में अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता केके सहगल ने बताया कि लुधियाना पंचायत में विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हो रही बरसात और हवाएं चलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसको दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मचारी तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के पास कर्मचारियों की कमी के कारण भी समस्या का समाधान करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें