फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौहराधार में रैली निकाल मतदान पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार के विद्यार्थियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सभी विद्यार्थी हाथों में पोस्टर, बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां उठाए हुए थे। विद्यार्थियों ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नारे भी लगाए। इस दौरान पूरा बाजार छोड़कर घर के सारे काम, पहले करो अपना मतदान..., अपना फर्ज निभाना है छोड़ कर अपने सारे काम पहले करें मतदान.., बूढ़ा हो या जवान सब करो मतदान.., जैसे नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार विपिन वर्मा, कानूनगो मदन लाल सहित समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें