नाहन (सिरमौर)। 49वां पूर्ण राज्यत्व दिवस कांग्रेस भवन नाहन में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने की। इस मौके पर पर कार्यकर्ताओं ने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया और मिठाई बांटी। इस मौके पर सोलंकी ने प्रदेश वासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकानाएं दीं। सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जनवरी 1971 को पहाड़ी प्रदेश भारतीय गणतंत्र का 18वां राज्य बना। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता हमेशा ही प्रदेशवासियों के दिलों पर राज करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को डॉ. परमार के पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया और हिमाचल की प्रगति में योगदान देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्यामलाल सोढा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अनिल शर्मा, नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष फकीर मोहम्मद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, जिला कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, कमला चौहान, पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद हरप्रीत कौर, महेश ठाकुर, नैन सिंह, सेवादल अध्यक्ष आशीष सैनी, समीन रावत, रमेश राजपूत, महिपत सोलंकी, जिला महासचिव धनवीर सिंह, अतुल चौहान, रणदीप ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।