फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूचिका प्रधान और भावना को महासचिव की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन कॉलेज एससीए में छात्राओं का दबदबा
विज्ञापन

रुचिका प्रधान और भावना को महासचिव की कमान
आठ विद्यार्थियों को चुना गया मनोनीत सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। स्थानीय डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संगठन में अहम पदों पर छात्राओं का कब्जा रहा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए मेरिट के आधार पर गठित छात्र संगठन में प्रधान, उपप्रधान, महामंत्री और संयुक्त मंत्री पद पर छात्राओं ने कब्जा जमाया है। 32 सदस्यों वाली भारी भरकम छात्र संगठन में आठ छात्रों को मनोनीत सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है। नवगठित सीएससीए में बीए के पांचवें सेमेस्टर की रुचिका अत्री को प्रधान पद मिला। जबकि, बीसीए पंचम सेमेस्टर की प्रियंका को उपप्रधान, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की भावना चौहान को महासचिव, जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष की यासमीन सैयद को संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इसके अलावा एमए (अर्थशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर की रीना देवी और प्रथम सेमेस्टर की नीलम कुमारी, एमए (अंग्रेजी) तृतीय सेमेस्टर की शीतल और प्रथम सेमेस्टर की प्रांजलि ठाकुर, एमए (राजनीतिक विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर की मनीषा कपूर और प्रथम सेमेस्टर की स्मृति शर्मा, पीजीडीसीए के अमित कुमार, बीकॉम पांचवें सेमेस्टर से समीना यासमीन और तृतीय सेमेस्टर से पारूल चौधरी, बीए तृतीय सेमेस्टर की करिश्मा और प्रथम वर्ष की अंकिता चौहान, बीसीए तृतीय सेमेस्टर के रविकांत और प्रथम वर्ष के अंकित पंवार, बीएससी प्रथम वर्ष के विनय, बीवॉक (रीटेल मैनेजमेंट) प्रथम के लतीका भारद्वाज, तृतीय के आशुतोष, बीवॉक (हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म) प्रथम की डिंपल कुमारी और तृतीय वर्ष की निधि शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है। एनएसएस से राहुल शर्मा, शीतल, रोवर्स एंड रेंजर्स से प्रियंका व संजय, विभिन्न क्लबों व सोसायटियों से प्रेरणा कुमारी व मनोज कुमार, कल्चर से प्रियंका देवी व मोनिका शर्मा, जबकि स्पोर्ट्स से अमित और ज्योतिका को सदस्य बनाया गया है। कॉलेज प्राचार्या डॉ. वीना राठौर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के नियमानुसार केंद्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव मेरिट के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें