फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनमंत्री पहुंचे पांवटा साहिब, मनाली रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वनमंत्री पहुंचे पांवटा साहिब, मनाली रवाना
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार के वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शनिवार की दोपहर पांवटा साहिब पहुंचे। दोपहर के भोजन के बाद वह मनाली के लिए रवाना हो गए। हिप्र के कबीना मंत्री पिछले दिनों उत्तराखंड के देहरादून में गए थे। इसके बाद शनिवार को वापस लौटते हुए कुछ देर पांवटा साहिब में स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रुके। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं सहित वन विभाग के अधिकारियों और निजी बस ऑपरेटर से उन्होंने अनौपचारिक मुलाकात भी की। इसके बाद गोविंद सिंह ठाकुर मनाली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विधायक पांवटा सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, डीएसपी प्रमोद चौहान, डीएफओ कुणाल अंग्रिश, बीओ बलिराम, आरओ हर्ष मोहन और सिरमौर बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मामराज आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें