फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित एक दर्जन रोगी उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पीड़ित एक दर्जन रोगी उपचाराधीन
विज्ञापन

शिलाई अस्पताल में प्रतिदिन बढ़ रहे मामले
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई इन दिनों बुखार की चपेट में है। दिन-प्रतिदिन शिलाई अस्पताल में रोगियों की ओपीडी का आंकड़ा बढ़ रहा है। यही नहीं, अन्य अस्पतालों में भी बुखार से पीड़ित दर्जनों रोगी पहुंच रहे हैं। मंगलवार शाम और बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई में एक दर्जन से ज्यादा रोगियों को भर्ती किया गया है। जबकि 65 रोगियों को दवा देकर घर भेज दिया गया। अस्पताल में उत्तमो देवी (54), मस्तो देवी (48), छुमा देवी (45), सुनीता (25), जिमोती (50), विशा देवी (45), विनीता (30), उमा देवी (45), अंकिता (14), चानणो देवी (60), अंजू (28), अन्नया (2), पलका (18) को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों मौसम कभी बारिश कभी गर्मी से सर्द-गर्म हो रहा है। इसकी वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में दवा और रक्त जांच की पूरी व्यवस्था है। कई रोगियों को जांच के बाद घर भी भेजा गया है। उधर, इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी शिलाई डॉ. पीयूष कुमार तिवारी ने बताया कि ओपीडी में 60 से 65 फीसदी बुखार से पीड़ित रोगी पहुंच रहे हैं, जिन्हें दवा देकर घर भेजा जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अस्पताल में रक्त जांच और दवा की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें