फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारमल स्कूल के पास सड़क पर पलटा टिप्पर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर पलटा टिपर, चालक घायल
विज्ञापन

नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह बजरी से भरा एक टिपर कारमल स्कूल के गेट के पास अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में घायल चालक का उपचार मेडिकल कॉलेज नाहन में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कारमल स्कूल के पास पहुंचते ही चालक ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। गनीमत यह रही कि सड़क के साथ लगे बिजली और टेलीफोन के खंभों से टकराने के बाद ट्रक रिहायशी घरों पर गिरने से बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक चालक सन्नी बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद आईटीआई, जडजा और यशवंत विहार आदि हिस्सों में बिजली भी गुल रही। कारमल स्कूल गेट के समीप पहली बार यह सड़क हादसा नहीं हुआ है। इससे पहले भी कारमल स्कूल का मोड़ कई हादसों को अंजाम दे चुका है। हर बार लोडिड ट्रक ही यहां पर हादसे का शिकार हुए हैं। कारमल स्कूल के आसपास सड़क के ऊपर और नीचे दर्जनों रिहायशी भवन हैं। हर समय मकानों में रह रहे लोगों को यहां हादसों से खतरा बना हुआ है। गनीमत यह भी रही कि जिस समय हादसा हुआ, उस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था और न ही भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में सड़क पर कोई राहगीर था। यदि ट्रक सड़क पर न पटलता तो कई घरों को क्षति पहुंचा सकता था। ट्रक की बजरी भी घरों के बाहर बिखर गई। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें