राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चुने तीन छात्र
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत स्कूल नाहन के तीन छात्रों का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा नंदिनी गुप्ता, दिविक शुक्ला और अमृता विभिन्न आयु वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में हुई जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सिरमौर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की नंदिनी गुप्ता ने अंडर-12 विजेता और अंडर-15 आयु वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर नंदिनी गुप्ता का चयन अंडर-12 और अंडर-15 आयु वर्ग गर्ल्स डबल्स में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसी स्कूल के छात्र दिविक शुक्ला अंडर-18 आयु वर्ग में उप विजेता रहे। अमृता का चयन अंडर-21 वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।