फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बनाया न खरीदा वाहन...ऐसे थे डा. परमार: सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में याद किए गए पहले मुख्यमंत्री
विज्ञापन

मकान बनाया न खरीदा वाहन, ऐसे थे डॉ. परमार : सोलंकी
नाहन (सिरमौर)। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी की अध्यक्षता में प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के 112वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में विश्व में हिमाचल प्रदेश की पहचान डॉ. परमार की देन है। प्रदेश के हर कोने में सड़कों का जाल बिछाकर डॉ. परमार ने एक समान विकास करवाया। उन्होंने हर तबके के लोगों के लिए काम किया। ऐसे युग पुरुष, योगी, दार्शनिक ने पहाड़ों की भोली-भाली, कम साक्षर और भौगोलिक परिस्थितियों से जूझ रही जनता को विकास के सपने न दिखाकर भविष्य की राह भी दिखाई। यशवंत सिंह परमार की ईमानदारी और पाक राजनीतिक जीवन का इससे बड़ा प्रमाण नहीं होगा कि अपने अंतिम समय में भी उनके बैंक खाते में 563 रुपये 30 पैसे थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने कोई मकान नहीं बनवाया और कोई वाहन नहीं खरीदा। अपने परिवार के किसी व्यक्ति या रिश्तेदार को प्रभाव से नौकरी में नहीं लगवाया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यशवंत चौक पर डॉ. परमार की मूर्ति पर फूलों की मालाएं अर्पित कीं। नाहन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल बांटे और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप ठाकुर, बलबीर सिंह, ज्ञान चंद, गुरुदयाल सिंह पंवार, पूरन चंद कश्यप, मोहन पाल, जगदर्शन सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह चौहान, जबर सिंह, सोमचंद, ओपी ठाकुर, रक्षा ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, कमला वर्मा, सुंदर सिंह, राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, वीरेंद्र पासी, मनीराम पुंडीर, संग्राम सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें