फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ढही पशुशाला, बकरे की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ोली में पशुशाला ढही, मवेशी दबे
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के कड़ोली गांव में एक पशुशाला भारी बारिश से हुए भूस्खलन की भेंट चढ़ गई। ल्हासे की चपेट में आने से पशुशाला में एक मवेशी की दबकर मौत हो गई। जबकि, तीन को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार पिछले कई घंटों से जारी बारिश के चलते कड़ोली गांव में जोंगिंद्र सिंह की पशुशाला पर बारिश का कहर टूट पड़ा। पहाड़ी से आए भारी मलबे के कारण पशुशाला में बकरा दबकर मर गया। गनीमत यह रही कि तुरंत बाद ग्रामीणों ने दूसरे मवेशियों को बचा लिया। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उसके मकान के आगे लगे डंगे में भी दरारें आ गई हैं। दो मंजिला मकान को खतरा पैदा हो गया है। वहीं संगड़ाह कॉलेज में लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाई गई सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा भी भारी बारिश से गिर गया है। यदि यह डंगा गिरता है तो इसके नीचे बने मकान को भी खतरा पैदा हो सकता है। उधर, एसडीएम राजेश धीमान ने बताया कि ल्हासे से पशुशाला दबने की सूचना उन्हें मिल गई है। उन्होंने बताया कि हलका पटवारी को मौके पर भेज दिया है। क्षेत्र में नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें