फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में खुलेगा एचआरटीसी का सब डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ में खुलेगा एचआरटीसी का सब डिपो
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
अधिसूचना जारी, सोलन के अधीन रहेगा डिपो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के राजगढ़ में एचआरटीसी का सब डिपो खोलने की दशकों पुरानी मांग सरकार ने पूरी कर दी है। यहां निगम के सब डिपो को खोलने की अधिसूचना प्रबंध निदेशक पथ परिवहन निगम ने 20 फरवरी को जारी की है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि यह सब डिपो सोलन के अधीन रहेगा और तुरंत प्रभाव से प्रारंभ हो जाएगा। यहां पर बसों की मरम्मत के लिए तकनीकी कर्मचारी की नियुक्तियां क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन प्रतिनियुक्त पर करेंगे। साथ ही एक स्टोर की व्यवस्था भी की जाएगी। विधायक सुरेश कश्यप ने यह मांग परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के समक्ष गत वर्ष जिला स्तरीय मेले के समापन अवसर पर की थी लेकिन, इसके पूरा होने में काफी विलंब हो रहा था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद सरकार ने यह अधिसूचना जारी कर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। विधायक सुरेश कश्यप ने परिवहन निगम का सब डिपो खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार जताया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें