फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी चेयरमैन ने लहुलूहान घायल को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी चेयरमैन ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के शिवपुर के समीप सोमवार को एक बाइक सवार एक वाहन के पीछे जा टकराया। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक की वाहन को टक्कर लगते ही वहां लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। बाइक सवार लहूलुहान सड़क पर पड़ा था। लोग उसकी सहायता के लिए एंबुलेंस को कॉल करने लगे। इसी दौरान वहां से बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर गुजर रहे थे जो किसी अन्य कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकले थे। उन्होंने जब सड़क पर भंगानी निवासी 40 वर्षीय फकीरूदीन को सड़क पर लहूलुहान पड़े देखा तो उन्होंने बिना समय गंवाय उसे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वह उसको प्राथमिक उपचार दिलवाने तथा घायल के परिजनों को सूचित करने के बाद ही कार्यक्रम की ओर रवाना हुए। उधर, सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. एवी राघव ने कहा कि घायल का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। उसे सीटी स्कैन करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें