फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पैनकुफर, वालीबाल में कुरूक्षेत्र विवि विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत जदोल टपरोली में आयोजित दो दिवसीय पझौता स्वतंत्रता सेनानी खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में क्षेत्र के विधायक सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। वॉलीबाल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शिरगुल क्लब शिरगुली को 25-17, 23-25 व 25-23 से पराजित करके ट्रॉफी अपने नाम की। कबड्डी में पैणकुफर ने पशगांव को हराया। वॉलीबाल और कबड्डी की टीमों के विजेताओं को 21-21 हजार और उपविजेताओं को 15-15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। विधायक सुरेश कश्यप ने पझौता की जनता का उन्हें लगातार दूसरी बार विजयी बनाने के लिए आभार जताया। लोगों की मांग पर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जदोल टपरोली के परीक्षा भवन के लिए अनुमानित 20 लाख, स्कूल में सुरक्षा दीवार के लिए पचास हजार, जदोल में वॉलीबाल कोर्ट के लिए एक लाख, कालाबाग से शकेन संपर्क सड़क के लिए डेढ़ लाख, ठंडीधार से भराच सड़क के लिए एक लाख, जदोल सामुदायिक भवन के डंगे के लिए एक लाख तथा स्कूली बच्चों के कार्यक्रम पर ग्यारह हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय शर्मा, जय प्रकाश, उपनिदेशक उद्यान विभाग डॉ. गोयल, एसएमएस उजागर सिंह, बीडीओ केडी कश्यप सहित काफी गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें