पांवटा के मेलियों में टकराए बाइक, 4 घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 से मेलियों संपर्क मार्ग पर दो बाइक आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। माजरा पुलिस थाना टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा निवासी नरेश कुमार पुत्र खजान सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 26 सितंबर की शाम मेलियों की ओर से एक बाइक पर तीन लोग आ रहे थे। पावंटा से नाहन सड़क पर माजरा की तरफ जैसे ही दुकान के सामने बाइक पहुंची तो पावंटा की तरफ से एक तेज गति में आ रही सफेद रंग की बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार नीचे गिर गए। हादसे के घायलों को नरेश और सुरजीत सिंह ने उठाया। हादसे में रामकिशन, रिंकू और उसका पुत्र तथा दूसरे बाइक सवार अरशद को भी चोटें आई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस टीम ने बयान दर्ज कर लिए हैं। इस दौरान पता चला है कि हादसा बाइक चालक रिंकू की लापरवाही से हुआ है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।