फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में 5वें दिन भी जारी रही ट्रक आपरेटरों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांचवें दिन में डेढ़ करोड़ का नुकसान
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ट्रक ऑपरेटरों की देशव्यापी हड़ताल 5वें दिन भी जारी रही। इससे जिले के करीब ढाई हजार ट्रकों के पहिये थमे रहे। ट्रांसपोर्टर यूनियनों की नजरें अब केंद्र और राज्य यूनियनों पर टिकी हुई हैं। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन को पिछले पांच दिन में एक करोड़ पचास लाख का नुकसान हो चुका है। सैकड़ों ट्रक जो बाहरी राज्यों में रुके हैं, अभी भी हड़ताल समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि 5वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर, सतौन, कमरऊ, खोड़ोवाला गिरिपार ट्रक और टेंपो यूनियनों के पदाधिकारी केंद्रीय और राज्य इकाइयों के साथ हैं। जिले की करीब ढाई हजार गाड़ियां हड़ताल पर हैं। ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि रोज करीब 30 लाख का नुकसान हो रहा है। पांच दिनों के भीतर ट्रक यूनियनों को करीब 1.50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। औद्योगिक इकाइयों में बनकर माल तैयार पड़ा है। बाहरी राज्यों में सैकड़ों ट्रक खड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें