फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले से घायल महिला को 1.75 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने हरिपुरधार के थ्यान बाग में डिमाइना गांव की महिला बिमला देवी से आईजीएमसी शिमला में मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछा। बिमला देवी पर भालू ने हमला किया था। इससे वह घायल हो गई है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और महिला व उनके परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन किया। उन्होंने आईजीएमसी में घायल महिला का इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की। विधायक विनय कुमार ने आईजीएमसी में महिला का हालचाल जानने के बाद कहा कि उपचार के लिए सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की है। सीएम ने महिला के इलाज के लिए 1.75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। विधायक विनय कुमार ने कहा कि महिला के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर का भी मुख्यमंत्री राहत कोष से महिला के उपचार के लिए राशि देने पर आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत हो जाने पर प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओपी ठाकुर, घायल महिला के परिजनों, डिमाईना के लोगों ने विधायक विनय कुमार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें