पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला पुलिस की विशेष गठित टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला नशे के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देवीनगर में छापेमारी कर महिला रेखा से 6.56 ग्राम स्मैक बरामद किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पांवटा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला को अदालत में पेश करने पर उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद