फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मेधावी छात्राओं को बांटे वजीफे व प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। मेधावी छात्राओं की हौसला आफजाई के लिए सराहां के समाजसेवी आगे आए हैं। समाजसेवी डॉ. वीके गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों ने छात्राओं को अपनी ऐच्छिक निधि से प्रोत्साहन के तौर पर वजीफे प्रदान किए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां की जमा एक और दो कक्षा की 12 छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए वीके गुप्ता ने अपने परिवार के सदस्यों के हाथों छात्रवृत्ति भेंट की। इस अवसर पर मनोहरी देवी गर्ग की ओर से 11वीं कक्षा की निकिता और रितिका, जबकि 12वीं कक्षा की गंगा और आंचल को 1200-1200 रुपये की राशि वजीफे के रूप में दी गई। ओमप्रकाश गुप्ता और प्रेमलता गुप्ता ने जमा एक की छात्रा कशिश और आंचल, जमा दो की साक्षी और पारुल को 1200-1200 रुपयेे दिए। वहीं, अवनिशा की ओर से जमा एक की श्रेया व मोनिका जमा दो की निकिता और प्राचिका पंवर को 1200-1200 रुपये का वजीफा दिया गया। उधर, प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के समाजसेवियों ने छात्राओं को वजीफे के तौर पर अपनी ऐच्छिक निधि से राशि और प्रमाण भेंट किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें