फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सेवानिवृत्त अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा उपनिदेशक दलबीर जीत सिंह से मिला। इस दौरान सेवानिवृत्त अध्यापकों ने उपनिदेशक को सिरमौर का कार्यभार संभालने के लिए बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिला प्रधान दलीप सिंह वर्मा, महासचिव देवी चंद शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान नीना कौशिक, प्रेमलता कश्यप, वेद प्रकाश, गुरुदेव धीमान, मोहन लाल अग्रवाल, मास्टर सोमचंद, संत राम शर्मा, देवी सहाय शास्त्री, मदन पंवार, यशपाल कछावा, अशोक शर्मा, इंदरन सिंह बहादुर, जंग बहादुर राणा आदि ने उपनिदेशक से उनको दिए जाने वाले सहयोग की भी सराहना की। इस पर उपनिदेशक दलबीर जीत सिंह ने संघ को आश्वासन दिया कि संघ के लिए वह हर समय उपलब्ध हैं। संघ लिखित या दूरभाष पर अपनी समस्याएं उन्हें बता सकता है, जिसका तुरंत निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें