फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक थाने में जमा करवाएं लाइसेंस हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने सभी लोगों से अपने लाइसेंस हथियार नजदीकी पुलिस थाना में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। डीएसपी संगड़ाह अनिल दोल्टा ने बताया कि रेणुका विस क्षेत्र से जुड़ी सभी 57 पंचायतों के प्रधानों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है कि पंचायतों में रहने वाले सभी बंदूकधारी अपनी बंदूकों को 31 मार्च तक संबंधित थानों में जमा करवा दें। इस तारीख तक हथियार जमा न करवाने वाले बंदूक धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंदूक जमा करवाते समय बंदूक का लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य होगा। बंदूकें आचार संहिता जारी रहने तक थानों में ही जमा रहेंगी। बंदूक जमा करवाने के पश्चात बंदूकधारी अपनी रसीद भी थाने से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें