फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूद्वारे के हिसाब-किताब पर दो गुटों में तनाव

विज्ञापन
एएसपी को ज्ञापन सौंपने जाते टोका साहिब गुरूद्वारा के एक पक्ष का प्रतिनिधिमंडल।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा की सीमा पर कालाअंब से सटे टोका साहिब गुरुद्वारे में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पिछले लंबे समय से गुरुद्वारे के हिसाब-किताब को लेकर दो गुटों में पनपा आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मसले पर स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को शिकायत लेकर एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर के पास पहुंचा। पुलिस को सौंपी शिकायत में राजेंद्र सिंह और पंचायत के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी टोका साहिब से गुरुद्वारे के हिसाब-किताब पर बातचीत करने गए तो कमेटी से जुड़े लोगों ने उनसे मारपीट और गाली गलौज किया। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले आरोपी कृपाण और डंडों के साथ लैस थे। मारपीट में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता लोगों का कहना है कि गुरुद्वारे के प्रबंधन के हिसाब-किताब को लेकर जून 2017 से यह विवाद चल रहा है, जिसका अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। आरोप है कि प्रबंधन कमेटी ने करीब 11 साल से कोई हिसाब-किताब संगत को नहीं दिया है। शिकायतकर्ताओं ने एएसपी से मांग करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कालाअंब थाना के एसएचओ को भी उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुद्वारे में बने दो गुटों की ओर से क्रॉस एफआईआर भी दर्ज है। इस विवाद का स्थायी समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें