हाथ में बैंड बांध बच्चों की सुरक्षा का लिया प्रण
नाहन (सिरमौर)। बाल दिवस के मौके पर चाइल्ड लाइन ने दोस्ती सप्ताह का आरंभ किया। यह 20 नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर चाइल्ड लाइन ने डीसी, एसपी, एएसपी, डीएसपी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के हाथ में सुरक्षा बैंड बांधे। चाइल्ड लाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों की उचित देखभाल और उन्हें हर तरह से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि दोस्ती सप्ताह 20 नवंबर तक चलेगा। दोस्ती सप्ताह के पहले दिन बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने का प्रण भी लिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के हाथ में भी सुरक्षा बैंड बांधे गए। इस मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन की समन्वयक सुमित्रा, टीम सदस्य सुंदर सिंह व निशा आदि उपस्थित रहे।