नाहन (सिरमौर)। विज्ञान संकाय, बी फार्मा, डी फार्मा व आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए खुशखबरी है। जनपद सिरमौर की दो औद्योगिक इकाइयां इस क्षेत्र से जुड़े बेरोजगारों को नौकरी का अवसर प्रदान कर रही हैं। इन उद्योगों में ऑपरेटर से लेकर मैनेजर तक के 50 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 18 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब व कालाअंब में स्थित दो उद्योगों में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि सन फार्मास्युटिकल उद्योग गंगुवाला (पांवटा) व वरव वायोजेंसिस प्राइवेट लिमिटेड त्रिलोकपुर (कालाअंब) में मैनेजर और सीनियर मैनेजर के तीन, मेनुफेक्चरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन, ऑपरेटर के दस, ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर व एग्जीक्यूटिव के 30, असिस्टेंट केमिस्ट के पांच पदों को भरने के लिए डी फार्मा, बी फार्मा, बीएससी, एमएससी (केमेस्ट्री एंड एलाइड विषय), जमा दो विज्ञान संकाय और आईटीआई डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन संकायों अथवा ट्रेड के अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज साथ लाएं।