फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू की दो छात्राएं राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनीं
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू की दो छात्राएं प्रदेश स्तर पर सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। 9वीं कक्षा की छात्रा सपना ठाकुर और सपना देवी का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पांवटा में हुई जिला स्तरीय अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं के वॉलीबाल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर इनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पहले ब्लाक स्तर पर कमलाड़ में हुई प्रतियोगिता में भी इन छात्राओं को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया था। स्कूल के मुख्याध्यापक संजय पासी और शारीरिक शिक्षक नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों छात्राएं राज्यस्तर पर भी अपना परचम लहराएंगी। मंडी जिले के करसोग में 14 से 17 सितंबर के बीच होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में ये छात्राएं सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें