फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण पर चला नप का डंडा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
नाहन में सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाने पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर परिषद ने देर शाम तक कार्रवाई की। सफाई निरीक्षक अजय गर्ग की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक पुलिस और नप कर्मियों ने बाजार में अतिक्रमण करने के साथ-साथ दो पहिया वाहनों के भी चालान काटे। दिल्ली गेट, बड़ा चौक, छोटा चौक और गुन्नूघाट क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान नगर परिषद ने अतिक्रमण करने पर दुकानदारों के 24 चालान किए। इस दौरान नप ने रेडीमेट गार्मेंट्स की एक दुकान का सामान जब्त कर लिया। साथ ही बाजार में गली-सड़ी सब्जियां और फल भी नष्ट कर दिए। पुलिस महकमे को साथ लेकर अमल में लाई गई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नप कर्मियों की टीम की दबिश की सूचना मिलने से पहले ही कई छोटे और बड़े दुकानदारों ने बाहर सजाए सामान को दुकान के भीतर समेटना शुरू कर दिया। दिल्ली गेट के आसपास सड़क पर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं को भी कड़ी हिदायतें दी गई हैं। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी बाजार में दोपहिया और छोटे वाहन दौड़ाने वाले चालकों के छह चालान काटे। नाहन बाजार की सड़कें पहले ही काफी तंग हैं। बाजार में दुकानदार अपने सामान को दुकान के बाहर सड़क पर सजा देते हैं। ऐसे में राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। त्योहारी सीजन में यह समस्या बढ़ जाती है। इसको लेकर नप ने कार्रवाई अमल में लाई। नप टीम ने पूरे बाजार का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 8 पुलिस कर्मी और 7 नप कर्मी उपस्थित रहे। उधर, नगर परिषद के सफाई निरीक्षक अजय गर्ग ने बताया कि अतिक्रमण करने पर 24 चालान काटे गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि दुकानदार काटे गए चालान की राशि जमा नहीं करेगा तो मामला अदालत में भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान सड़ी-गली सब्जियां और फल भी नष्ट किए गए हैं। नप की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें