फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में घुसा पानी के साथ आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में पानी के साथ घुसा मलबा, कारोबारी परेशान
विज्ञापन

संगड़ाह में लानिवि के रास्ते से बह रहा पानी
कई बार शिकायत करने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। पुलिस थाना संगड़ाह के लिए बनी सड़क पर बहने वाला बरसाती पानी लोगों के लिए आफत बन गया है। सोमवार रात को हुई बारिश की वजह से बरसात के पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा लोगों की दुकानों तक पहुंच गया। लोनिवि की ओर से बनाए गए इस मार्ग पर बरसात का पानी एकत्रित होकर बस स्टैंड की ओर बहने लगा। इससे रास्ते में हुए भारी कटाव से निकला मलबा इस मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों और मार्ग से नीचे की दुकानों की छत और लोक निर्माण विभाग की सड़क पर आ गया। दुकानदारों को बेलचा और फावड़ा लेकर मलबे को हटाना पड़ा। गौरतलब है कि इस संदर्भ में कई बार विभाग और प्रशासन को लिखा गया है लेकिन समस्या बरकरार है। इस मार्ग के निर्माण को लेकर कई वर्ष पहले उपायुक्त सिरमौर को लिखा था, जिन्होंने इस मार्ग के निर्माण और पक्की नाली बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए थे लेकिन विभाग ने आदेशों की अनदेखी की। इस पैदल मार्ग से आए दिन सैकड़ों छात्रों समेत अन्य लोग पुलिस थाना, आईपीएच, लोनिवि, जमा दो विद्यालय के अलावा निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के लिए आवाजाही करते हैं लेकिन पांच सौ मीटर की दूरी से आ रहा बरसाती पानी लोगों की समस्या का कारण बन रहा है। सबसे ज्यादा समस्या का सामना स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को करना पड़ा। दोपहर तक कई दुकानदार मलबा हटाते हुए देखे गए। मंगलवार को व्यापार मंडल प्रधान विजय चौहान और रणजीत चौहान की अध्यक्षता में लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के किसी कार्य पर जाने पर अधीक्षक उमेश शर्मा को इस मार्ग की समस्या से अवगत करवाया तथा मार्ग से मलबा हटाने और मार्ग में मलबा फेंक रहे लोगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता केएल चौधरी ने कहा कि कनिष्ठ अभियंता को मौका देखने के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद मलबे को हटाया जाएगा। मलबा फेंकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें