फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियांशी को मिलेगी गवर्नर ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू की छात्रा प्रियांशी सेमवाल को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गवर्नर ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार प्रियांशी सेमवाल को 23 दिसंबर को नाहन में प्रदान किया जाएगा। प्रियांशी ने बैडमिंटन स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा कर यह कामयाबी हासिल की है। स्कूल के प्रबंधक निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने प्रियांशी सेमवाल की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बताया कि इससे पूर्व भी स्कूल की छात्रा जाह्नवी ठाकुर व आशीष ठाकुर को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। लगातार दूसरी बार गवर्नर ट्रॉफी प्राप्त करने पर सिरमौर खेल संघ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें