नाहन के चंबा मैदान में पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी की छाती मापते पुलिस कर्मी।
- फोटो : NAHAN
पुलिस भर्ती में 600 ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
प्रमाण पत्र जांच में 1034 अभ्यर्थियों का हुआ पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर) । जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन नाहन में आरक्षी पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में पांचवें दिन 600 पुरुष व महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। जिला सिरमौर पुलिस विभाग में आरक्षी और चालक के 103 पदों के लिए आयोजित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए वीरवार को 1230 पुरुष महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1034 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए। शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के बाद 168 महिला और 432 पुरुष अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। अब तक कुल 2171 पुरुष व महिला अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट पास कर लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि वीरवार को प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए 1034 अभ्यर्थियों में से 600 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है।