फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू में 53 गैस उपभोक्ताओं ने करवाई केवाईसी

विज्ञापन
पंचायत घर ददाहू में ई-केवाईसी करते कंपनी प्रबंधक। संवाद
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की केवाईसी के लिए शुक्रवार को ददाहू में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 53 उपभोक्ताओं की केवाईसी करने के साथ ही उन्हें सुरक्षा पाइप को समय रहते बदलने के भी निर्देश दिए गए। शहीद कुलविंदर सिंह इंडियन गैस एजेंसी ददाहू के प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि एलपीजी गैस का प्रयोग करते समय सावधानियां बरता जाना बेहद जरूरी हैं, जिससे कि किसी भी बड़ी व अनहोनी घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हर 5 साल बाद अपनी गैस पाइप को बदलने से खतरे की संभावना से बचाया जा सकता है। केवाईसी न होने उनके सिलिंडर की आपूर्ति को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपनी ई- केवाईसी करवाने के अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें