फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका में शान से निकलेगी परशुराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। भगवान परशुराम की जन्मभूमि रेणुका जी तीर्थ में परशुराम जयंती, श्रद्धा और उल्लास से मनाई जाएगी। जयंती की पूर्व संध्या पर छह मई को ददाहू से रेणुका जी तीर्थ तक भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें भगवान परशुराम की देव पालकियों के साथ-साथ महिलाओं का डांडिया नृत्य भी होगा। इसे महिला मंडल ददाहू की ओर से पहली बार प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। परशुराम जयंती के सफल आयोजन को लेकर तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के सभी वर्गों और विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 6 मई की शाम चार बजे भगवान परशुराम की शोभा यात्रा तहसील प्रांगण से शुरू की जाएगी जो शाम ढलने से पहले मंदिर परिसर में प्रवेश करेगी। रात्रि को भजन संध्या के पश्चात सात मई की सुबह देव परिक्रमा के बाद हवन यज्ञ होगा। इसमें जिला उपायुक्त और बोर्ड के अध्यक्ष ललित जैन मुख्य अतिथि होंगे। इसी दिन खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन होगा। आठ मई की सुबह सभी देवता अपने देवस्थलों को लौट जाएंगे। इस मौके पर एसएचओ रेणुका विजय रघुवंशी, प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, नीलम अंगीरस, केआर भारद्वाज, सीईओ दीप राम शर्मा, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, महिला मंडल प्रधान नीलम अग्रवाल, राजेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें