फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअंब में जला कबाड़ का स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब में अंशुमन इंटरप्राइजेज स्टोर के नाम से चल रही एक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। विभाग ने आसपास की करीब 6 लाख की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब ढाई बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रुचिरा फेक्ट्री के पास संजीव स्टोर रूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि संजीव कालाअंब में कबाड़ी का काम करता है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल विभाग से प्लाटून कमांडर गोपाल सिंह, फायरमैन जोगेंद्र सिंह, प्लाटून हवलदार बाबूराम, गृह रक्षक वीरेंद्र सिंह और चालक मनजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से स्टोर के मालिक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने नुकसान की कीमत 85 हजार रुपये के करीब आंकी है। एसएफओ मेहर सिंह ने बताया कि आग पर विभाग के कर्मियों ने काबू पा लिया है। साथ ही आसपास रिहाइश और संपत्ति को भी बचा लिया गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें