मांगों को लेकर 15 को प्रदर्शन करेंगे किसान
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल किसान सभा की पांवटा इकाई की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान ओम प्रकाश चौधरी ने की। जिला महासचिव गुरविंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में 15 जनवरी को पांवटा में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से एक मांग पत्र सरकार को भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद जिला महासचिव गुरविंद्र सिंह, इकाई प्रधान ओम प्रकाश चौधरी, उप प्रधान दारा सिंह, जोगा सिंह, कोषाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह, महासचिव जगदीश चंद, अली जान, जगत राम, बेअंत सिंह, करनैल सिंह, काबुलदीन और राम प्रकाश ने कहा कि 15 जनवरी को पांवटा में भूमि मुुद्दों, कर्जा माफी और फसलों के डेढ़ गुणा दाम पर अनाज मंडी पांवटा में स्थापित एकमात्र मंडी में सरकार खरीद को लेकर रैली और प्रदर्शन किया जाएगा।