अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में वीरवार को केंद्रीय छात्र परिषद के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम सबरंग की धूम रही। कार्यक्रम में सिरमौरी लोकगीतों के साथ-साथ नाटी का ऐसा दौर चला कि पूरा कॉलेज कैंपस ही झूम उठा। नाटी सिरमौरा वालिये... पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे। सबरंग का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. वीणा राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वंदना ने एकल नृत्य, शीतल ने एकल गीत, अमन, भावना, रोहित और अन्य छात्रों ने स्किट प्रस्तुत कर उपस्थित विद्यार्थियों का जमकर मनोरंजन किया। इस अवसर पर हिताशीत ने कविता पाठ कर वाहवाही लूटी। शुभम शर्मा ने पहाड़ी एकल गीत, मोनिका और अन्य ने समूह नृत्य कर दर्शक छात्र-छात्राओं को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। परमवीर ने वेस्टर्न एकल गीत, साक्षी और प्राची ने युगल नृत्य, जबकि आयुश शर्मा ने एकल गीत पेश किया। सबरंग के समापन पर प्राचार्या डॉ. वीणा राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व केंद्रीय छात्र परिषद की उप प्रधान प्रियंका ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका और स्नेहिल के साथ प्रिया और विवेक ने मिलकर किया। इस अवसर पर प्रो. रितु पंत, प्रो. अंजू अग्रवाल, डॉ. राजेश त्रेहन, डॉ. नीलकांत शर्मा, डॉ. उत्तमा पांडेय, प्रो. जगमोहन सिंह, प्रो. संजय शर्मा, प्रो. सुदेश शर्मा, प्रो. रविकांत, डॉ. राजेंद्र तोमर, प्रो. एके यादव समेत कॉलेज के समस्त प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।