फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन कालेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, फूंका एसएफआई का बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएफआई के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने एसएफआई का बैनर भी फूंक दिया। बताया जा रहा है कि वॉल राइटिंग को लेकर दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। एबीवीपी का आरोप है कि एसएफआई के कार्यकर्ता कॉलेज में अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। एबीवीपी के मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा ने बताया कि एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा बेवजह कैंपस अध्यक्ष के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके विरोध में एबीवीपी ने यह प्रदर्शन किया। इस मौके पर एबीवीपी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें