रेलिंग से टकराया ट्रक, चालक घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर रेलिंग से जा टकराया। ट्रक पांवटा से नाहन की ओर जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक आंशिक रूप से घायल हो गया। चालक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क के बीच लगे डिवाइडर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक को काफी क्षति पहुंची है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने हादसे की पुष्टि की है।